बाक़ी मुहब्बत की वहाँ बेताबतर उम्मीद है

होगी ज़िया-बारी जहाँ जाम-ए-सहर उम्मीद है

गिनने लगा हूँ रोज़ शब तारे यही ख़्वाहिश लिए

जाए कहीं टकरा मेरी पहली नज़र उम्मीद है

फिर आदमी हों ख़्वाब हों या हों परिंदे क़ैद में

होंगे कभी आज़ाद भी है कम मगर उम्मीद है

घर से चला है थाम कर उम्मीद ये हर आदमी

शायद मिलेगा राह में इक रहगुज़र उम्मीद है

मिलती रही हैं मुश्तबा शामें जहाँ महताब से

उनके वहाँ आने की हर उड़ती ख़बर उम्मीद है

बेरुख़ मिलें बा-रुख़ मिलें इरशाद पर मिलते रहें

मिलते रहेंगे आदमी बाहम-दिगर उम्मीद है