२

देखो कैसे भरे भुवन में करने को नृशंसता नूतन,

चलती हैं बन्दूक उठाकर, कर्कशता की प्रतिभाएँ!

संसद की सीमा पर सज्जित शस्त्रों के भीतर निश्चेतन,

बख़्तर भृकुटि तान खड़ी हैं, निर्लज्जता की सीमाएँ!

देखो, सड़कों के आँगन पर पत्थर कैसे दिखते हैं?

देखो, कैसी मौन पड़ी हैं लोकतंत्र की मीनाएँ!

हे मृदा! मार्ग में स्वर्ण खड़ा है, क्षुब्धित हो संपीड़न से!

क्यों हताश बैठी हो? चिंतित, उत्कट इस उत्पीड़न से!

उत्कट है उत्पीड़न तो उत्थापित होकर देखो तुम!

आंदोलन पथ पर आज प्रिये, आंदोलित होकर देखो तुम!