आब शारों में जले हम बद-नसीबों की

मर गईं सब बद-दुआएँ हम ग़रीबों की

ख़ैर-मक़दम तालियों से क़ातिलों की कर

भर गई है ज़हर से हिकमत अरीबों की

किस तरफ़ देखें यहाँ क्या देखने को है

ख़ाक-बर-सर हो गई जानें अक़ीबों की

मारकर दफ़ना कहीं उसकी किताबों को

सुन रहें हैं लोग अब पंडत ख़तीबों की

बन गया है ज़ुल्म भी इरशाद महफ़िल सा

हो गई आहें तरन्नुम अंदलीबों की