मैं वह नहीं हूँ, जिसे पहचानने की आपको आदत है।


मैं हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैनी या और कुछ भी नहीं हूँ।


न मैं अल्पसंख्यक हूँ, न ही बहुसंख्यक।


न मैं पूर्वी हूँ, न पश्चिमी, न उत्तरी, न ही दक्षिणी।


न मैं नर हूँ, न ही नारी।


और यह सब न होकर भी,


न मैं परमात्मा हूँ और न ही निर्जीव।


मैं वह हूँ जो मुझे होना चाहिए।


मैं पथिक हूँ,

जिसे चलने से मतलब है; पथ, सहपथी, या गंतव्य से नहीं।


~कामिल