हुस्न देखना हो अपना तो मेरी आँखों में देखो,
आईने को कहाँ ये ज़ुबानी आती है;
खुद को जानना है तो मुझसे जानो,
गुलाब को कहाँ गुलाब की खुशबू आती है
इश्क़ करना है तो अल्फाज़ छोड़ो,
बातों को कहाँ ये बातें आती हैं,
उम्र निभानी है तो इतमीनान रखो,
दिन को भी कहाँ रात समझ आती है
~कामिल
