वो गहरी काली रात सी,

में चाँद उसका बन जाऊँ


वो मीठी बहकती खुशबू सी,

में गुलाब उसका बन जाऊँ


वो कल कल बहती नदिया सी,

में सागर उसका बन जाऊँ


वो बेबाक लहराती ज़ुल्फो सी,

में हवाएँ उसकी बन जाऊँ


वो इतनी प्यारी आवाज़ सी,

में बोल उसके बन जाऊँ


वो बेपरवाह खिलती हँसी सी,

में वजह उसकी बन जाऊँ;