जब सूर्य चंद्रमा मिले वृश्चिक से

तब मिले बृहस्पति मेष से है।

होता तभी मिलन मनुष्य का

अमरात्व के अमृत से है।।


खुलते है सब द्वार लोक के

उल्लेख ये हर ग्रंथ मे है।

हुआ जब मंथन क्षीरसागर का

कहानी ये उस देव विजय की है।।


मोहिनी का जिसने जन्म कराया

मनुष्य को एक सिख सिखाया।

भक्ति के रंग फिर रंगना है

हरिद्वार इस बार जाना है।।



क्या दादी दादा बच्चे जवान

सभी के सर पे झोला है।

मन मे नाम भगवान का

संगम की डुबकी लगाना है।।


धैर्य की संतोष की

सब परीक्षा से गुजरना है।

बस गंगे गंगे जप लगाते

आगे बढ़ते जाना है।।


भस्म लगाए माथे पर

हाथो मे पकरा चिलम  है।

धुआँ उड़ाए  चारो ओर

नगायों की टोली  सजी है।।


जमुना सरस्वती का यह पावन संगम

हमे प्रेम का मार्ग दिखाए है।

12 साल मे जो आए एक बार

उस कुंभ का मोल समझना है।।


ये कुंभ बस एक मेला नहीं

धर्म अधर्म का पाठ पढ़ाए है।

लगाए डुबकी जिस जल मे

उस जल को भी बचाना है।।


नदियों से करना है प्रेम

गंगा को स्वच्छ बनाना है।

इस कुंभ मे बस डुबकी नहीं

मनावता का भाव जगाना है।।