तुम्हारे प्यार का एक अंश,

सदा मेरे साथ चलता है

हर क्षण जहाँ जब भी जरूरत हो,

मेरा हाथ थामता है

तुम्हारी मुस्कान की छटा समर्थ है,

मेरे ग़म भुलाने के लिए

तुम्हारी यादों का झोंका काफ़ी है,

मेरे मुस्कराने के लिए

तुम हो तो अलग ही ऊर्जा है मन में,

तुम्हारा न होना ही काफ़ी है,

मुझे सताने के लिए

तुम खफ़ा हो, शिकवे करो, ये लाज़मी तो है,

फ़क़त उदास होना ही काफी है,

मेरे मर जाने के लिए

अब छोड़ो सभी बातें हमने कब कहा कि,

ले लो हमें बाँहों में ?

ये इश्क़ जितना है उतना ही काफी है,

मेरी रूह में सामने के लिए


,

,