१.) रहीं जो अनकही, वो बातें खास हैं
जल रहे हमेशा, ये मेरे एहसास हैं
२.) दीदार-ए-यार की रिश्वत दो इन्हें
बेबसी ने अरमानों को कैद कर रखा है
३.) तेरी सोहबतों से गुज़र कर ये जाना है 'शिवि'
कि मासूम अदा वाले अभिनय अच्छा करते हैं
४.) बदले का शौक जो होता
तो तुम्हारी जान ही ले लेते
तुम्हारी ख़ुशी चाहते हैं सो तड़प रहे हैं