जग में देखा लोग यहाँ,

पल पल में प्यार जताते हैं

एक ही पल में इश्क़ हुआ,

हर पल नादाँ भरमाते हैं।

कुछ दिन प्यार सही चलता,

फिर कुछ दिन यार नहीं चलता,

कुछ दिन बाद फिर भूल उसे,

मित्र नवीन बनाते हैं।

हर एक शख्श है ठगा हुआ,

निज स्वार्थ तलाशते जाते हैं,

समय बिताने के खातिर,

बस स्वप्न नये दिखलाते हैं।

हैं रोज यहाँ पर दिल टूटते-

पर वक्त गुजारने के खातिर,

दिल रोज नए जुड़ जाते हैं,

नित नवीनता भरने के खातिर-

इश्क़ नया कर जाते हैं।

जग में 'बुद्धिमान' मनुज,

बंधन में न बँध पाते हैं,

मुझ जैसे कुछ पागल प्रेमी,

प्रथम प्रेम के दिवा स्वप्न से-

दूर नहीं जा पाते हैं।

इश्क़ मुकम्मल हो या न हो,

सत्य वचन रखने के खातिर-

सौगन्ध प्रेम की खाते हैं।