मुखौटो पर रंगदारी चले कब तक

के चेहरे की अदाकारी करे कब तक

दुख, कश्मकश और ये उदासी है तो है

यूं ही खुश होने की मक्कारी करे कब तक


खुद को कब तक मै छुपाऊ खुद के अंदर

ये दुनिया लुभाने की होशियारी चले कब तक

मै आज हु वो जो कभी मै था ही नहीं

यूं खुद से ही गद्दारी चले कब तक


क्या बेबसी है ये एकांत मेरा

क्यों ना निभाए खुद से यारी जिए जब तक

और कोई अच्छा, भला, बुरा कहे कुछ भी

जो भी करो, करो मन से सांस है जब तक