क्या है ज़िन्दगी ?
एक समुन्द्र में बहती नौका
जो बहती है रफ़्ता रफ़्ता
शांत विशाल जलाशय में
कभी हिचकोले खाती
कभी डगमगाती अशांत सागर में
एक मांझी जो कि हम स्वयं है
नौका की बाग हमारे हाथ में
निर्भर हम पर करता है कि
नाव को हम कहाँ ले जाये
तूफानों का सामना
करके उसे साहिल
तक ले जाये या
कहीं बीच बवंडर
में डूबा दे
सब कुछ हाँ सब कुछ
हम पर निर्भर करता है...
✍
