कभी कभी चाहता है मन
छोड़ देना इन बंधनों को
और पहुंचना चाहता है
उस क्षितिज ओर
जिधर हम खुद से मुख़ातिब हो सके
ढूंढ के लाना चाहता है खुद को
उस रेगिस्तान से
जहाँ हम खुद हो गए है गुम
ढूंढते -ढूंढते उस मरिचिका को
जो खाये जा रही हमारी खुद की जिंदगी।

- पवन कुमार अल्पज्ञ