काश वो बात हमने कही होती। 

इतनी तकलीफ आज नहीं हुवी होती।


इस तरहां ना भटकना पड़ता ,

तुम अगर साथ चली होती। 


भीतर ही भीतर ना सिसकते ,

आँख अगर थोड़ी रोई होती। 



हम भी समझते मतलब जिंदगी ,

जिंदगी अगर कहीं मिली होती। 


सब काटें होठों से चुन लेता ,

कभी दर्द की शिकायत तो की होती। 


इतनी हलचल क्यूँ है यहां ,

काश ! मेरी धड़कन तुमने सुनी होती। 



चलो मान लिया हम गलत थे ,

मगर तुम तो अपनी जगह सही होती।