इंसान जब आदिम था
उसके पास थी भूख,
भूख और सिर्फ भूख ।
तब उसने बनाया
आग, पहिया, और हल
ओढ़ने के लिए खाल
इंसान का पेट जब भर गया
आदिम से कुछ सम्हल गया
तब उसने बनाया
ईश्वर,समाज ,दया और नियम
पेड़ को काट कर कलम ।
इंसान जब आधुनिक हो गया
सम्हल कर भौतिक हो गया
तब उसने बनाया
राजनीति , पैसा और रसूख़
इसी को पाने की है भूख ।
भूख से चलकर भूख तक
ये कैसा क्रमिक विकास हुआ ?
आदिमवाद वही है
क्या विकसित इंसान हुआ ?

