पहाड़ी गाथा


"सरकारी संगठनों का विकास,

कर रहा इन्हें बेबस हताश,

अजा सरीखी इन पहाड़िनो से,

छीना जा रहा है इनका घास।

अधिकृत किए जा रहे हैं,

ग्रामीणों के जल,जंगल, जमीन,

बदले में मिलते हैं,झूठे दिलासे,असंख्य मुतमइन

कि इनकी तकदीर में लिखा है संघर्ष,

खाने का,पढ़ने का, जीने का संघर्ष ।

और इससे भी कई गुना,

तथाकथित 'सरकारी विकास' से संघर्ष,

सरकार कहती है "पलायन रोको",

अपनी काबिलियत को सरकारी लिप्साओं में झोंको

तमाम समितियां गठित की जाएंगी,

पलायन के कारणों पर माथापच्ची होंगी,

आवाम का तमाम पैसा फूंका जाएगा,

पर सरकार ध्यान रखे,,

'विकास' ग़र यूँ अनवरत चलता रहा,

तो पलायन का ग्राफ बढ़ता जाएगा,बढ़ता जाएगा।"

-हैदर