इस भाग दौड़ भरी जिन्दगी में
हम कार से टक्कर खाते हैं
सरकार से नहीं।
चूँकि सरकार कार में घूमती है।
ये दुनियां बड़ी लंबी सड़कों से बनी है
चारों तरफ सड़कें ही सड़कें,
जिन पर चलती है सरकारी पहिए
हम सब सड़क साफ करते,
मजूरी लेते
झाड़ू उठाते
घर बनाते ज़िंदगी गुजारते ।
— पवनेश यादव

