सड़क पर खड़ी भीड़
अपने पीठ पर बस्ता लादे
सड़कों पर गलियों में
चारों दिशाओं से गुजरती है
हाथ में लिए लालटेन
पीठ पर लिए प्रकाश
खोजती है अपने सपने और
मां बाप के उम्मीदों को
निहारती है
अपने संघर्षों से भरे जीवन को
लेकिन यहां कोई किसी से कुछ नहीं कहता
बस कोई लिख डालता है
तो कोई झूल जाता है।
• पवनेश यादव
