जिंदा वही है

जिसका प्रयास जिंदा है


लड़ता वही हैं


जिसमे आग जिंदा है


और जीतता वही हैं


जिसमे ख्वाब जिंदा है


बाकी तो अनायास


पंख फड़फड़ाते है


देखकर समंदर को


साहिल पर ही मर जाते हैं


जिंदा तो वो भी


केवल उनमें सांस जिन्दा है


जिंदा वही है


जिसमें प्रयास जिंदा है।


– पवन कुमार यादव