बता दे हाल ऐ हवा,
हमनवा का मेरे,
गया है दूर जो दरबदर,
ला दो तुम उसकी खबर,
वो पहली दफा
जब मिले हम
एक दूजे से,
दिल खो गया
मेरा उसके
एक मुस्कान पे,
वो होठों की मद्धम हंसी,
वो नैनों की कातिल अदा,
वो लफ्जों की जादूगरी,
वो शर्माके झुक जाना पलकें।
बता दे हाल ऐ हवा
हमनवा का मेरे,
गया है दूर जो दरबदर,
ला दो तुम उसकी खबर।
~पवन कुमार वर्मा
चकिया, चन्दौली, उत्तर प्रदेश।
यूट्यूब लिंक:
https://youtube.com/shorts/XrCxTmk_WcQ?feature

