कुछ गुरूर आसमां को हुआ कि मुझसे किसका मेल,

फैला हूं चहुं ओर वृहद व्यापक कौन करेगा मुझे फेल,

मेरा वर्चस्व है इतना की जितना नहीं किसी के पास,

भला क्यों झुंकू धरा की ओर जो है बस धूल की ढेर।


ऐसा सुन प्यारी धरती बोली कर लो चाहे जो भी भेद,

मैं हूं पोषण जीव- जगत की सब पाते है मुझसे ही प्रेम,

अन्न, धन, वैभव, संपदा सब सद्कर्मों का प्रतिफल है,

मैं क्यों करूं बैर तुझसे तूझमें बस ईर्ष्या का है संवेग।


YouTube Channel Link ?

https://www.youtube.com/embed/mAUYg8nd2wfkFdIS