क्या लिखे हम

तन्हाईयाँ ही तन्हाईयाँ

आगे तो कोई राह नही

पीछे उड़ता ग़ुबार है

जीते थे अपनों के लिए

उनकी अपनी राह है

क़दम जिस ओर रखें

मंझिल दूर होती गई

खड़े रहे हम राह में

ज़िन्दगी गुज़रती गई

नम हो हो के आँखे

नमक सा सुख गया

रहे हम फ़िर भी तन्हां

हर अपना पीछे छूट गया।

~पाटोदिया मुकेश