अद्भुत कानून बनाते हो,क्यों पल पल कष्ट बढ़ाते हो
मैं एक निवेदन करता हूँ, अब सुनो व्यथा सन्देश प्रभो
तुम सत्ता शीर्ष विराजे हो
दो मृत्युदंड आदेश प्रभो
क्या जाति पांति फैलाये हो
कैसी समरसता लाये हो
तनिक शर्म यदि बाकि है
तो करो भेद का नाश प्रभो
तुम राजा रक्षित हम सब जान,हैं उठे आज चित्कार प्रभो
हो रक्षण-भक्षण का अर्थ पता
तो करो हमारा न्याय प्रभो
हम भी भारत के वासी है सर्वस्व त्यागते आए हैं
जन्मे इसी पावन भूमि पर
थोड़ा तो बनो उदार प्रभो
तुम सत्ता शीर्ष विराजे हो, दो उचित न्याय का दान प्रभो

