आज बहुत दिनों बाद,
कुछ एहसास हुआ,
ज़माना बहुत आगे निकल गया है,
फिर मैं क्यों पीछे हूं,
ज़माना फरेब का दीवाना है,
फिर मैं क्यों पीछे रहूं
दिखावा रिश्तों से बड़ा हो गया है,
फिर मैं क्यों पीछे रहूं,
लोगो का परिवार बिछड़ गया ,अमीरी की इस दौड़ में
फिर मैं क्यों पीछे रहूं?
मुझे ज़माने के साथ चलना नहीं आता,
रिश्तों के साथ खेलना नहीं आता,
फरेब की दुनिया में रहना नहीं आता,
परिवार के बिना रहना नहीं आता
मैं......... मैं तो पीछे ही ठीक हूं
