सब है तेरे सामने, बात मेरी मान ले
मैं हूं प्यार तेरा,बात मेरी मान ले
मैं हूं करार तेरा, बात मेंरी मान ले
सब है तेरे...


अपना अपना कहकर देती दगा है
मेरे सनम ये दुनिया तो बेवफा है
वही साथ न होंगे जो आज खड़े है
देंगे बददुआ जिनके आज लबों पर दुआ है
कर इकरार मेरा, बात मेरी मान ले
मैं हूं करार...!

एक खुशी क्या ये जिंदगी भी तेरी है
दुआएं है तेरे लिए ये बंदगी भी तेरी है
यू ही तो मिलन हमारा न हुआ होगा
कुछ दिल-लगी मेरी कुछ सादगी भी तेरी है
सब कुछ है निसार मेरा, बात मेरी मान ले
मैं हूं करार....!

~परवाना