दिल से बेधड़क निकल ,
लबों पर ठहरती हो! डरती हो , फिज़ा में बिखरने से, सहम जाती हो !   तब, मेरी कलम को सीढी़ बनाकर , स्याही से श्रृंगार कर , कागज के शहर में उतरती हो ! अजनबी शब्दों की भीड़ से उलझकर , खुद ही खुद पर बिगड़ती हो !   फिर यूँ ही, इत्तेफाकन , "मुझ" से टकराती हो ! जरा सा इतराना ,जरा सा शर्माना; फिर बेहया हो जाती हो !   जब, यूँ तुम ,"हम" होती हो, तब मेरी डायरी के किसी पन्ने पर; गजल बनती हो तुम!!