न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग, अजीब-सी दिल में,
लगता है, हुआ है असर,
उम्र का, मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग, अजीब-सी दिल में,
कहता है दिल, हो रही तमन्ना,
किसी को चाहने की, मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग,अजीब-सी दिल में,
कहता है दिल, है तमन्ना एक कुसुमकली की,
जिसे चाहूँ मैं, मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग,अजीब-सी दिल में,
कहता है दिल, तमन्ना है ऐसी,
हो कोई ऐसा, चाहे जो मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग,अजीब-सी दिल में,
कहता है दिल, तमन्ना तो है प्रेम की,
पर होता नही प्रेम, किसी से, मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग,अजीब-सी दिल में,
कहता है दिल, तमन्ना तो है मिलन की,
पर होता नहीं प्रेम, किसी को, मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग,अजीब-सी दिल में,
कहता है दिल, चाहता तो हूँ करना प्रेम,
पर दिमाग, करता है परेशान, मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग, अजीब-सी दिल में,
कहता है दिल, होने नहीं देता दिमाग,
प्रेम किसी कुसुमकली से, मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग,अजीब-सी दिल में,
कहता है दिल, कहता है दिमाग,
पूछने पर, बार-बार दिल के,
कहता है दिमाग, सुन ध्यान सब कुछ,
चल रहा जमाना, गलत अब कुछ,
है बोध तुम्हें,इस बारे में सब कुछ,
पर बना देती, इमोशनल फूल अब कुछ,
मना करता हूँ इसलिए, जानकर सब कुछ,
ठहर जा, और कुछ समय अब कुछ,
मिलेगी सखी, कोई ऐसी तुम्हें,
होगा प्रेम, जिस से तुम्हें,
होगा प्रेम, उसे भी तुम से,
होगा प्रेम एकांत, मिल मुझ स्वयं में,
न जाने क्यूँ, न जाने क्यूँ,
उठ रही उमंग, अजीब-सी दिल में,
लगता है, हुआ है असर,
उम्र का, मुझ स्वयं में।
...राधे राधे✍️

