पहचानों शक्ति शिक्षा की तुम,

व्यर्थ न समझो कभी इसे तुम,


देगी तुम्हें ये ऐसा ज्ञान,

प्राप्त होगा जिससे तुम्हें हर मुकाम,

देगी बना तुम्हें मूर्ख से बुद्धिमान,

करो इसका तुम सदा सम्मान,

देगी सदा तुम्हें यह इच्छीत वरदान,

मत करो इसका कभी अपमान,


करेगी यह हर दुविधा, जीवन की दूर,

क्योंकि इसमे है ये, सामर्थ्य पूर्ण,

मिलता है इससे ही पूर्ण ज्ञान,

मिटा देगी यह पूर्ण अज्ञान,


करो एकाग्र मन को, बन सशक्त तुम,

विषय-वासना का, करो त्याग तुम,

करके विश्वास अध्यन पर तुम,

हो पूर्ण समर्पित अध्यन पर तुम,

रखके मन केंद्रित सदैव के लिए तुम,

हो तैयार अध्यन को तुम,


पाओगे अनुभव सदा, करने से ऐसा तुम,

करोगे महसूस सदा, करने से ऐसा तुम,

पाया है जैसे कोई, अमूल्य रतन तुम,

करोगे साकार जिससे, हर सपने तुम,

पाओगे सम्मान इससे ऐसा तुम,

रखे जाओगे याद, सदा के लिए तुम,

करोगे महसूस अमर, स्वयं को तुम,

क्योंकि रहोगे याद सदा भूत भविष्य वर्त में तुम,


पहचानों शक्ति शिक्षा की तुम,

व्यर्थ न समझो कभी इसे तुम।

...राधे राधे✍️