हुआ था वियोग जब सती का शिव से,

तब लिया वचन पुनः मिलन का शिव ने सती से,

जब सह नहीं पाए शिव दुख यह वियोग का,

ली समाधि एकान्त में, दिल कर अपना शीतल,

रखा मान अपने वचन का सती ने,

आई बन हिमपुत्री हिमनरेश के,

पर था न याद वचन पूर्व का,

दिया है वचन, शिव को मिलन का,

भेजे विष्णु ने नारद ऋषि को,

याद दिलाने वियोग शिव का सती को ,

शुभ कथनो से नारद के,

याद आया उन्हें अपना वचन,

हुई प्रज्जवलित प्रेमग्नि,

शिव से पुनः मिलन की,

बना गुरु तब नारद को,

पूछा कैसे होगा पुनः मिलन हमारा,

कहने लगे तब गुरु रूप में ऋषिवर,

तन-मन है अशुद्ध अभी,

शुद्ध करना होगा पूर्व अभी,

बताया मार्ग शुद्धिकरण का,

तप-व्रत बड़ा कठिन था शुद्धिकरण का,

फिर भी गौरा ने उसे सहर्ष स्वीकार किया,

ले आशीष गुरुदेव का,

आदिशक्ति शिव की चली,

बारह हजार वर्षों तक चली,

खूब कठिन परीक्षा,

हुई सफल गिरिजा उसमें,

फलस्वरूप मिलने पहुँची,

अपने कैलाशी से कैलाश पर,

पर देखा वहाँ एक विचित्र नज़ारा,

शिव तो थे तपस्या में लीन,

अब कैसे हो संवाद प्रभु से,

कभी तो आएंगे प्रभु बाहर तप से,

तब करूँगी संवाद प्रभु से,

सोच यह रहने लगी, वो वही पर,

सेवा करने लगी प्रभु की, वो वही पर,

एक दिन आया कामदेव,

नियति की इच्छा से,

किया प्रहार प्रेमबाण से,

शिव के शीतल हृदय पे,

निकली शीतलता बन ज्वाला,

शिव के त्रिनेत्र से,

हुआ भस्म शरीर जरूर रतिपति का,

पर सिद्ध हुआ मनोरथ लक्ष्मीपति का,

पुनरूत्थान हुआ प्रेमग्नि का,

देख पार्वती को शिव के मन में,

प्रेमग्नि के प्रभाव से,

दोनों देखत है एक दूसरे को कुछ इस तरह,

जैसे देखत थे प्रथम मिलन पर,

राघव-जानकी एक दुसरे को ,

हुआ जाग्रत प्रेम दोनों के मध्य,

सुन विष्णु जी को हर्षोल्लास हुआ,

बन बिचौलिया पहुँचे पास हिमालय-मैना,

दिया विवाह प्रस्ताव गौरा से शिव का,

सहर्ष स्वीकार कियाशिव के इष्ट का,

पार्वती के मात-पिता ने,

ब्रह्मा जी ने सुनिश्चित किया,

शुभ दिन विवाह का,

विवाह दिन सजे शिव,

दूल्हे के रूप में,

लेकिन रूप ऐसा,

जिसे हो देख सब भयभीत,

तब यह देख,

किया निवेदन प्रणय पूर्वक,

गिरिजा ने अपने शिव से,

परिणय होगा हमारा सम्भव तभी,

जब रूप होगा सांसारिक दूल्हे का,

सुन प्रणय निवेदन,

कैलाशी ने अपनी पार्वती का,

किया स्वीकार यह निवेदन प्रणय पूर्वक,

लिया रूप सांसारिक दूल्हे का,

खुद चंद्रशेखर कहलाये,

हुआ पुनः मिलन फिर,

शिव का अपनी सती से,

हुआ पूर्ण वचन सती का,

लिया था जो शिव ने अपनी सती से,

हुआ था वियोग जब सती का शिव से,

तब लिया वचन पुनः मिलन का शिव ने सती से।

...राधे राधे✍️