क्योंकि वह संबंध,
कोई आम संबंध बिल्कुल नहीं,
है प्रेम का वह दिव्य संबंध,
जिसे स्वीकारा है स्वयं इष्ट ने,
है संबंध ये इतना पवित्र,
स्वयं त्रिदेव भी इसे स्वीकारते,
इसी संबंध के बलबूते,
मीरा ने गिरधर को पाया है,
रुक्मिणी ने कृष्ण को पाया है,
राधिका के हिय ने,
कान्हा को आलिंगन लगाया है,
अगर हो मित्र बड़ा संगी,
तो है बन जाता गुरु बड़ा,
स्वयं पथिक बन परमार्थ का,
उसे भी बनाता पथिक उस मार्ग का,
किस मार्ग का, उस मार्ग का,
जिससे पहुँचेगी वह आत्मा,
उस संबंध की ओर,
जिससे जुड़ी है उसकी सदा ही डोर,
