पर होती है तलाश आत्मा को,
एक ऐसे संबंध की,
जिसके लिए करती है वह,
हिय में खूब सारी मन्नते,
मानती है, जिसके मिलने से,
पूर्ण हो जाती है उसकी सारी हसरतें,
समाज उस संबंध को,
नाम देता पति-पत्नी का,
पर मैं देता हूँ नाम,
उस संबंध को परम मित्र का,
क्योंकि वह संबंध,
कोई आम संबंध बिल्कुल नहीं,
जिसके मिलन से,
प्रतीक होता है ऐसा परमानंद,
क्योकि कराता है वह संबंध,
बोध उसके उस अस्तित्व का,
जिससे रहता वह सदा ही अनजान,
करना सिखाता है वह उसे,
खुद से प्रेम,
देता है वह संबंध उसका,
उसकी हर मुश्किल में साथ,
