कर प्रणाम अपने इष्ट को,
चल दिया अपने घर की तरफ को,
किया वार्तालाप शुरू,
उन्होंने कुछ ऐसे,
कहा, लगता है शायद,
नाराज़ है कोई हमसे,
सुन मैंने कहा,हाँ,
है कोई नाराज़ बहुत तुमसे,
कहने लगी, हकदार हुँ सजा की,
दे सकते सजा, हूँ गुनहगार आपकी,
हुआ था कुछ ऐसा, प्रथम बार,
जब कहा कुछ ऐसा, किसी कन्या ने प्रथम बार,
हुआ मन परेशान, सोच सजा का,
कहा करो निर्धारण, तुम स्वयं सजा का,
कहती है, कैसे करूँ निर्धारण सजा का,
ले सकती नही, अधिकार सजा का,
करो तुम निर्धारण स्वयं सजा का,
सोच मन, दु सजा इन्हें अपने हित की,
पर माना दोस्त जिन्हें अपने मन की,
सजा दु कैसे उन्हें? घबरा रहा मन,
मन ही मन में,
आया फिर विचार उसी मन में ,
दु सजा इन्हें इनके हित की,
हुआ फिर निर्धारण सजा का,
करेंगी सामना, रह सदा खुश हर परिस्थिति का,
सजा निर्धारण के उपरांत,
हुई वार्तालाप फिर एक घड़ी(24 मिनट),
न जाने कब आएगी फिर ऐसी घड़ी,
था मन लालतयित बहुत समय से,
उनकी उस लावण्ययुक्त ध्वनि सुनने को।
...पारुष अग्रवाल✍️

