किया कर्म सदैव, शक्ति ने, पल-पल
किया कर्म सदैव, शिव ने, पल-पल
किया पालन स्वाचरण का,
किया संहार असुरों का,
किया स्वीकार हर फल,
किया सहन शोक, इंतज़ार का, उन्होंने, पल-पल
किया कर्म सदैव, सीता ने, पल-पल
किया कर्म सदैव, राम ने, पल-पल
किया पालन मर्यादा का,
किया अंत बुराई का,
किया स्वीकार हर फल,
किया सहन शोक, विक्षोभ का, उन्होंने, पल-पल
किया कर्म सदैव, राधे ने, पल-पल
किया कर्म सदैव, कृष्ण ने, पल-पल
किया पालन कर्मयोग का,
किया उत्थान मानवसंस्कृति का,
किया स्वीकार हर फल,
किया सहन शोक, बिछुड़न का, उन्होंने, पल-पल
किया यह नाटक,
समझाने कर्म को,
किया है जो कर्म,
पाया है उसका फल, उन्होंने, पल-पल
किया निर्वहन स्वकर्म का,
किया प्राप्त, कैसा भी फल कर्म का,
नहीं छोड़ा मार्ग, सदकर्म का,
किया प्रदर्शित मार्ग सद्गति का, उन्होंने, पल-पल
किया है अनुसरण सद्मार्ग का,
दिया है संदेश सद्मार्ग का,
करना है पालन सद्मार्ग का,
करना नहीं है पालन दुमार्ग का, अब हमें, पल-पल

