पथिक चलता चल, चलता चल,


राह नहीं होगी आसान, पर पथिक चलता चल, 


संघर्ष का है पथ यह, पर पथिक चलता चल, 


मंजिल मिलनी नहीं आसान, पर पथिक चलता चल, 


अनिश्चितता का है पथ यह, पर पथिक चलता चल,


होगी जीत अवश्य, यह सोच, पथिक चलता चल,


 अभिमान नहीं करना जीत का, यह सोच, पथिक चलता चल,


मिल सकती है हार, यह सोच, पथिक चलता चल,


पर होना नहीं निराश हार से, यह सोच, पथिक चलता चल,


हार नहीं विराम यह, इसलिए पथिक चलता चल,


सीखना है हार से, इसलिए पथिक चलता चल,


टूटकर बिखरना नहीं, इसलिए पथिक चलता चल,


मिलेगी जीत अवश्य, इसलिए पथिक चलता चल,


मिलती नहीं सफलता, पर पथिक चलता चल,


होता है असफल बार-बार, पर पथिक चलता चल,


करना है मनन, स्वयं पथ का, पर पथिक चलता चल,


निर्णय ले, स्वयं पथ का, पर पथिक चलता चल,


बदल ले पथ, स्वयं तुरंत, पर पथिक चलता चल,


राह होगी नहीं आसान पुनः, पर पथिक चलता चल,


होना है सफल, इस बार, इसलिए पथिक चलता चल,


जीतना है स्वविश्वास, इस बार, इसलिए पथिक चलता चल,


पहुँचना है मंजिल, इस बार, इसलिए पथिक चलता चल,


होना है पथ-प्रदर्शक, इस बार, इसलिए पथिक चलता चल,



पथिक चलता चल, चलता चल,


...पारुष अग्रवाल✍️