माना था प्रथम दर्श पर, सब कुछ,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
माना था देख, स्व इष्ट,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
माना था देख, मूलाधार, जीवन की,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
माना था देख, प्रणाधिष्ठात्री, प्राणों की,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
किया था देख, साष्टांग प्रणाम,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
किया था समर्पित स्वयं को,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
ततपश्चात पर कैसे कहुँ, कैसे कहुँ,
स्व पीड़ा हिय की,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
तत्पश्चात पर करता हूँ , सहस्त्र प्रश्न,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
ततपश्चात पर करता हूँ, अर्पण,
होता जब भी दुख निज स्वयं को,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
ततपश्चात पर मानता हूँ, अपना प्राणाधार,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
ततपश्चात पर मानता हूँ, अपना सर्वस्व,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
ततपश्चात पर देना होता समाधान,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे,
करता हूँ इसलिए सदैव साष्टांग प्रणाम,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें श्रीकृष्ण अर्द्धांगिनी,
करता हूँ इसलिए प्रार्थना, युगल पद पंकज की,
कर युगल पद पंकजो में नमन,
उस अमूल्य क्षण तुम्हें राधे ।
...पारुष अग्रवाल✍️

