इश्क़ लिखा है रब ने
जिस तरह से खुदाई में !
मुकम्मल हो रही है मोहब्बत
जिस्म से रूह की रिहाई में !
सहरा के मुहाने पर
ठहर रहे है दरिया
महक रहे है खिलते गुल
शाख से जुदाई में !
बारिशें बिखर रही
आस्मां -ज़मीं के वस्ल में !
इत्र हो रहा ज़र्रा
इश्क़ की मिलाई में !
रात की बाहों में
सिमट रहे है तारे
रो रहे है दर्द से
चाँद की रुसवाई में !
