विरह और वियोग से दूर जब मैं सुकून लिखती हूं,

तो तुम्हारी आंखें बन जाती हैं,


जब मैं लिखती हूं ' स्याही ',

तो तुम्हारी बातें बन जाती हैं,


जब मैं लिखती हूं खुशियां,

तो बन जाती है तुम्हारी मुस्कान,


उन्हीं अधारों की,

जिनमे बसती है हमारी जान,


तुम्हें पाकर कोलाहल मेरा ठहरा,


जब मैं लिखती हूं कविताएं,

तो बन जाता है तेरा चेहरा,


और इसी तरह,

मैं चित्रकार तो नहीं हूं,

लेकिन तुम्हें पन्नों पे उतार देने का हुनर आता है मुझे.....