समय का चक्र's image
687K

समय का चक्र

कौन हूँ ?

मैं आस हूँ, तलाश हूँ,

मैं गैर हूँ या खास हूँ,

मैं प्यास हूँ।


मुस्कुराता फूल हूँ या मुरझाई सी इक कली,

खिलखिलाती धूप हूँ या बादलों सी बेरुखी,

मैं साज़ हूँ, आवाज़ हूँ,

लाख़ों के दिल के पास हूँ,

मैं राज़ हूँ।


मन का आनंद हूँ या करुण हृदय की वेदना,

शरीर की मूर्च्छा हूँ या अंतर्मन की चेतना,

मैं शोर हूँ, चहुँओर हूँ,

मैं क्षोभ हूँ।


वक़्त कोई ठहरा हुआ या फिसलती रेत हूँ,

Read More! Earn More! Learn More!