निर्णय जो भी हो खुदा तेरा

मुझे स्वीकार है

हार मान लूं कैसे

लड़ना मेरा किरदार है

इस जंग में मेरा सब कुछ लगा है

मन लड़ेगा अभी, यह कहां थका है

हार हुई है कहीं बार, जीत की तलाश

इस जीत में मेरा संसार है

हार मान लूं कैसे

लड़ना मेरा किरदार है