घड़ी भी रूठा हुआ है साहब

दो वक्त अब उधार नहीं देता |

उसने बोला वो समय अब गुज़र गया

जो बिगड़ा था वो सुधर गया,

कालेज के बेंच से आफिस के मेज़ तक

आ गया हूँ,

लैपटॉप पर अब पिक्चर नहीं फाइलें

बना रहा हूँ,

कल तक कॉलेज जाता था

अब दफ्तर जाता हूँ |

उपस्थिति की जगह अंगूठा लगता हूँ |

सुबह नमस्कार औपचारिकता है |

अब मैं सभ्य हो गया हूँ,

धक्के मारकर गले मिलने के बजाय

होठ गाल तक खींचकर

हाथ मिलता हूँ |

दफ्तर के अपने कायदे- कानून है

जैसे स्कूलों में हुआ कराती थी,

बस गलतियों पर मार के बजाय

वेतन काट लिए जाते है |

दर्द तो फिर भी होता है, बस दिखा नहीं सकते |

अब डांट पर खिसनिपोर नहीं सकते

अब डांट साहब का है

पद बदल गया है |

समय बदल गया है |

मैं बदल गया हूँ ?


|| परिश मिश्र ||




Like



Comment


Share