कोई ख़्वाब अगर देख लूँ तो आँखें खोल लेता हूँ अब,

न जाने ऐसे सपने ही क्यों मोल लेता हूँ अब?

___________________

अम्बर से कूदें,

जैसे दरिया में,

बारिश की बूंदे...

तेरी ही धुन में,

तेरे पीछे पीछे,

वैसे गया मैं।

___________________

आज फ़िर से तुम मेज़ पर अपनी बालियाँ छोड़ गई हो,

आज फ़िर से ज़रा सा तुम्हारे पास रह गया हूँ मैं।

___________________

कोई ख़्वाब अगर देख लूँ तो आँखें खोल लेता हूँ अब,

न जाने ऐसे सपने ही क्यों मोल लेता हूँ अब?

___________________

तेज़ आँच पर अक़्सर जल जाती हैं चीज़ें,

इश्क़ धीमी आँच पे पकता है।

___________________

तेरी आँखों की नमी है जो, वो बात कह दे,

तेरे होंठों से छुपी है जो, वो बात कह दे|

ये ना कह मुझसे तू, के कोई बात नहीं,

कोई न कोई तो बात है, वो बात कह दे|

___________________

एक अजीब सी साँसों में हलचल हुई है,

तुमने दरवाज़ा खटखटाया क्या?

___________________

तेरी कमर से पीठ तक कुछ अल्फ़ाज़ ढूंढती हैं उंगलियां मेरी,

जब हथेली पर हर्फ़-दर-हर्फ़ रखता हूँ, मेरा नाम बन जाता है।

___________________

तुम खुद को ढूंढ लेना,

मैं ख़ुद को ढूंढ लूंगा।

अपनी अपनी तलाश में,

मैं और तुम हम हो जाएंगे।

___________________

मेरा मुझसे भी कोई राबता ही नहीं,

बेमंज़िल कदमों को रास्ता भी नहीं।

तू भी मुझको कहाँ जानता है?

मेरा भी तुझसे कोई वास्ता ही नहीं।

___________________