किसी मित्र के साथ
सिगरेट फूंकते हुए
जब यह एहसास ही न रह जाए
कि समय कब का फूंक चुका है
सिगरेट का धुंआ
सांसों में घुल न सका है
मगर समय
किसी फूल की महक जैसा
एक - एक नशों में घुल चुका है
तब समझ लीजिए कि
इस मित्र को अपनी जिन्दगी में
घुलाना तो है
किंतु
फसाना नहीं है
दो उंगलियों के बीच।
अव्यु

