जबान है मेरी पन्नो पर स्याही
पर लफ़्ज़ों पर एकाधिकार ना हो तो ही अच्छा है
आज एक पूरानी तस्वीर सामने आई थी
पर यादें बंद बक्से में रहे तो ही अच्छा है
सुर काफ़ी बिखर गए थे पिछली बार
इस बार भी ताल में ना आये तो ही अच्छा है
कुछ कहानियां रह गयी हैं अधूरी सी
पर वो पूरी ना हो तो ही अच्छा है
जबान है मेरी पन्नो पर स्याही
पर लफ़्ज़ों पर एकाधिकार ना हो तो ही अच्छा है