एक ही जगह पर काम करते हुए
किसी मैनेजर, कर्मचारी, सिक्योरिटी,
तथा सफाईकर्मी की ज़मीनी हकीकत में ज़मीन आसमान का फ़र्क़ है
मैनेजर बड़ी सोसाइटी में रहता है
कर्मचारी किराए के मकान में
सिक्योरिटी की कालोनी भी ठीक है
और सफाईकर्मी एक साफ जगह तक सीमित है!
मैनेजर कैब से दफ़्तर आता है,
कर्मचारी बाइक से,
सिक्योरिटी टेंपो साइकिल से,
और सफाईवाला अक्सर पैदल ही पहुँचता है दफ्तर!
मैनेजर को "सर" कहकर बुलाते हैं!
कर्मचारी को अक्सर नाम से,
सिक्योरिटी को सिक्योरिटी,
और सफाईवाले के नाम से किसीको क्या करना?
मैनेजर के बच्चे इंग्लिश स्कूल में पढ़ते हैं,
कर्मचारी के, कॉन्वेंट स्कूल में,
सिक्योरिटी के सरकारी विद्यालय में,
और रह गए उनकी, कच्ची उम्र में शादी हो जाती है!
और हमने बात नहीं की
इनके मालिकों की!
वो असमान हैं और
मैनेजर, कर्मचारी, आदि सब ज़मीन!
