झगड़ों से बात न बनती है, इसमें कुछ न मिलता है।

सर्व शांति बानी रहे तो, मुद्दों का हल मिलता है।


कितने दिन बर्बाद हुए, कितनों के घर उजड़ गए

कितने बच्चे घरवालों से बचपन में ही बिछड़ गए

कितने लोगों का जीवन एक युद्ध समूचा निगल गया

हाथ में आयी राख सिर्फ और हाथ से क्या क्या फिसल गया


जो फट जाता है देश का आँचल आसानी से न सिलता है।

सर्व शांति बानी रहे तो, मुद्दों का हल मिलता है।


राजनीति के चलते कितने सैनिक जान गँवाते हैं

राष्ट्रधर्म तो ठीक है लेकिन वापस घर न आते हैं

इससे बेहतर क्या होगा सब एकजुटता में भागी हों

मानवता का हो उत्थान और जन जन अनुरागी हो।


थोड़ा थोड़ा सींचा जाए तो पूर्ण पुष्प फिर खिलता है

सर्व शांति बानी रहे तो, मुद्दों का हल मिलता है।


parag.write.feelings