सरकारों की नियत देखो, भीख मांगना पाप हो गया
नेताजी का कुर्ता ऐसे और भी ज़्यादा साफ हो गया
सबके पैसे ले उड़ जाएं मोटी सामी वाले चोर
नेताजी के अतिप्रिय हैं हत्यारे और आदमखोर
उनकी धुन पे नाचे जैसे चिड़ियाघर में नाचे मोर
और भिखारी हाथ बढ़ाए तो अपराधी है घनघोर
इतनी बुद्धि भ्रष्ट हुई जो मांग के जीना श्राप हो गया
नेताजी का कुर्ता ऐसे और भी ज़्यादा साफ हो गया
जब चुनाव में भीगी बिल्ली बन के घर घर जाते हो
खाना लाते हो घर से और फिर कासे में खाते हो
इस कलियुग में दशावतार सिर्फ आप रख पाते हो
और जो कोई हाथ बढ़ाए, आँखें नाक सड़ाते हो
भीख वोट की पाप नहीं है ये कैसा इंसाफ हो गया
नेताजी का कुर्ता ऐसे और भी ज़्यादा साफ हो गया
