मैं क्या पाने की कोशिश में हूं मुझे नहीं पता,
मैं क्या हासिल कर पाऊंगा मुझे नहीं पता
कितनों को मुझसे परेशानी है मुझे नहीं पता
कितनी शर्तें मुझे चुकानी है मुझे नहीं पता
चेहरे पर इतनी मुस्कान की वजह मुझे नहीं पता
पर मेरी गहराई में कितना पानी है मुझे नहीं पता
कितने सच छुपाए हैं तह में मुझे नहीं पता
कितने झूठ फैलाए हैं मैने मुझे नहीं पता
कितनी हफ्तों से मां से बात नहीं हुई मुझे नहीं पता
कबसे से पापा से मुलाकात नहीं हुई मुझे नहीं पता
घर की याद क्यों रुलाती है मुझे नहीं पता