हंसना सीखो
---------------
मैं दुखों से लोहा लेता हूँ,
तुम भी थोड़ा लड़ना सीखो।
मुश्किलें तुम्हारी नज़र में हैं,
मुझको देखो हँसना सीखो।
.
ये सड़क ही मेरा बिस्तर है
ये सड़क अभी घर मेरा है
तुम कहो सोचकर इस जग
में अंत समय क्या तेरा है
सर्दी गर्मी बारिश सब में
यही हमारा डेरा है
शाम भी होती रोज़ यहीं
होता हर रोज़ सवेरा है
.
घर से बाहर निकलो थोड़ा
पटरी पटरी चलना सीखो
मुश्किलें तुम्हारी नज़र में हैं,
मुझको देखो हँसना सीखो।
.
घर छूट गया था कब मुझसे
ये मुझे ठीक से याद नहीं
पर जो भी अनुभव मेरे हैं
है कोई बड़ी यह बात नहीं
तुमको मैं न दिखता हूंगा
मैं इतना भी कुछ ख़ास नहीं
ये क्रीम पाउडर धोखा है
मुझको इनपर विश्वाश नहीं
.
जीवन के रँग निराले हैं तुम
इक इक कर मिलना सीखो
मुश्किलें तुम्हारी नज़र में हैं,
मुझको देखो हँसना सीखो।
.
@parag.write.feelings