समय का पहिया बीच राह में तुम्हें सताने आए जब
बीता जीवन कभी तुम्हारा दिल दहलाने आए जब
तब मन को पीड़ा देने वाली बात जानना ठीक नहीं
जब सबकुछ हो विपरीत तुम्हारे हार मानना ठीक नहीं
शुरू शुरू में सारी चीज़ें प्रश्नचिन्ह सी लगती हैं
मदद नहीं मिलती है शक्लें खिन्न भिन्न सी लगती हैं
तब हरगिज़ गुस्से में अपनी भवें तानना ठीक नहीं
जब सबकुछ हो विपरीत तुम्हारे हार मानना ठीक नहीं
बात अटल एक अटल कह गए रार ठानने को हमसे
चौड़ी छाती को करके पुरजोर तानने को हमसे
इतना सुनकर के फिर पीछे कदम हटाना ठीक नहीं
जब सबकुछ हो विपरीत तुम्हारे हार मानना ठीक नहीं
केंद्रबिंदु जब जीवन का न टिके प्रभु श्री राम पर
कलुषित मन में आए कहीं से संशय जब घनश्याम पर
चिंतन के बिन हरि को समझना तत्व जानना ठीक नहीं
जब सबकुछ हो विपरीत तुम्हारे हार मानना ठीक नहीं
parag.write.feelings

