यह मेरे गाँव की शाम का एक दृश्य है
इस दृश्य की खोज करने के लिए
मैंने कई चोटियों पर चढ़ाई की है
फिर इसी जैसी कोई शाम
या सुबह का अनुभव किया है
आज सहसा यह दृश्य देखकर
मैं रुक गया, जस का तस
किस कल्पना में खोया
मुझे स्वयं नहीं पता, पर खो गया
हमारे आसपास ज़िंदगी घट रही है
और हम उसे ढूंढते हुए बस दौड़ना चाहते हैं
हमें रुकने में रुचि नहीं है,
बस एक बिंदु से दूसरे पर जाना है